
x
Jalandhar.जालंधर: पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साहिबजादा अजीत सिंह नगर के गांव लांडरां निवासी गुरदेव सिंह ने चब्बेवाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन कविता की शादी करीब छह साल पहले गांव सैदपुर निवासी मनजीत सिंह के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद ही मनजीत ने उसकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया था।
उन्होंने बताया कि गत दिवस उनकी बहन ने फोन पर बताया था कि उसका पति उसे परेशान कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने अपनी बहन से कहा कि वह किसी तरह रात गुजार ले, वह सुबह उसके पास पहुंच जाएगा। इसके बाद देर रात मनजीत ने फोन पर बताया कि कविता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह अपनी मां व रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा तो उसकी बहन मृत पड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
TagsJalandharपत्नी की हत्याआरोप में व्यक्ति गिरफ्तारman arrested formurdering his wifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





