पंजाब

Jalandhar: नशे में धुत युवकों ने युवती से की छेड़छाड़

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 11:24 AM IST
Jalandhar: नशे में धुत युवकों ने युवती से की छेड़छाड़
x
Jalandhar: नशे में धुत दो युवकों ने पैदल जा रही युवती से छेड़छाड़ की। देर रात दोनों युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे और युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब आसपास के लोगों ने यह देखा और विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। युवती से छेड़छाड़ होने पर आसपास के लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध देखकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल हुए सभी लोग सूर्या एन्क्लेव के रहने वाले हैं।
पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि दो युवक उनकी सोसायटी के बाहर कार खड़ी करके शराब पी रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी में घूमकर लड़की से छेड़छाड़ भी की। जब लड़की ने इस बारे में सोसायटी के लोगों से बात की तो सोसायटी के लोग एकत्र हो गए और दोनों युवकों का विरोध करने लगे। जब वे एकत्र होकर कार के पास गए तो युवकों ने कार के अंदर से धारदार हथियार निकाल लिए और हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
Next Story