पंजाब
जालंधर शहर को लगा कूड़े का ग्रहण, निगम नही करती समय पर सफाई
Shantanu Roy
25 Oct 2022 5:17 PM GMT

x
बड़ी खबर
जालंधर। पिछले कई अरसे से जालंधर शहर को साफ सुथरा देखने के लिए आंखे तरस रही है।परंतु शहर को कूड़ा मुक्त कराने में कोई भी सफल नहीं हो पाया। प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है। डीसी ने भी राजनेताओं की भांति सिर्फ खानापूर्ति व बयानबाज़ी ही की है। डीसी ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही थी। सीसीटीवी कैमरे तो लगे नही परंतु शहर में जगह जगह कूड़े का ढेर जरूर लग रहा है। जिस तरह से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है शहर वासियों के लिए सड़कों पर से गुजरना मुश्किल हो गया है। जहा देखो जिस चौराहे पर देखो सिर्फ गंदगी ही नजर आएंगे।
अगर कहा जाए पिछली सरकारों में फिरभी सफाई व्यवस्था इतनी गड़बड़ा नही गई थी। लेकिन जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है ,सरकार के नुमाइंदों ने इस और ध्यान देना ही बंद कर दिया। मान सरकार के नुमाइंदों को जनता की कोई परवा नहीं है। शहर में जितनी ज्यादा गंदगी आप की सरकार बनने के बाद फैलाई गई है शायद ही कभी किसी सरकार के समय में हुआ हो। अगर बात करे जालंधर मेयर की तो वो बात सुनते ही नहीं फोन करो तो फोन उठाते ही नहीं। घमंड इतना है कि बात सुनने को तैयार नहीं। शहर के सभी विधायकों ने काले चस्मे लगा रखे हैं जिन्हे शहर में हरियाली नजर आता है। शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे है।
Next Story