पंजाब

Jalandhar: महिला की मौत के बाद पति और सास पर आरोप, जबरन हार्पिक पिलाने का दावा

Admindelhi1
24 Aug 2026 11:54 AM IST
Jalandhar: महिला की मौत के बाद पति और सास पर आरोप, जबरन हार्पिक पिलाने का दावा
x
जालंधर में दर्दनाक घटना, महिला को हार्पिक पिलाने के आरोप के बाद मौत

जालंधर: करतारपुर क्षेत्र में रविवार को एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मौत से पहले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में अपने पति और सास पर जबरन टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाने का आरोप लगाया था।

पुलिस के अनुसार संगरूर के धूरी की रहने वाली नेहा की शादी करीब सात साल पहले करतारपुर निवासी उमंग बस्सी से हुई थी। दोनों की छह साल की बेटी भी है। नेहा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसके पति के एक अन्य महिला से संबंध थे और इसका विरोध करने पर घर में अक्सर विवाद होता था। महिला ने मजिस्ट्रेट को बताया कि इसी मुद्दे को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी ने मिलकर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

गंभीर हालत में उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने लिखकर अपना बयान दर्ज कराया। आरोप है कि बाद में पति और सास उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए और छह साल की बच्ची को भी साथ ले गए।

मृतका के भाई अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि परिवार को घटना की जानकारी करीब 24 घंटे बाद दी गई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान के आधार पर करतारपुर पुलिस ने उमंग बस्सी और कुसुम बस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Next Story