
x
Jalandhar.जालंधर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी ने बेअदबी क्यों की। पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार थाना माहिलपुर पुलिस की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया कि 18 अप्रैल को गांव नूरपुर जट्टां के गुरुद्वारा सिंह सभा में एक व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 620 पन्ने फाड़ दिए थे।
इसके बाद पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दावा किया कि बेअदबी करने के आरोप में नजदीकी गांव मोरांवाली निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि तकनीकी जांच और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब माहिलपुर पुलिस आरोपी को गढ़शंकर की अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी।
TagsJalandharबेअदबीआरोपी गिरफ्तारsacrilegeaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





