पंजाब

Jalandhar : AC विस्फोट से घर में लगी भीषण आग

Sanjna Verma
10 Jun 2024 11:54 PM IST
Jalandhar :  AC विस्फोट से घर में लगी भीषण आग
x
Jalandharजालंधर : मोहल्ला कोट रामदास में धमाका होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लद्देवाली Universityरोड पर प्रताप पैलेस के सामने पढ़ते मोहल्ला कोट रामदास में आज दोपहर ए.सी. में धमाका हो गया। इस दौरान घर में भयंकर आग लग गई, जिसमें घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग शबनम सैलून के ऊपर स्थित घर में लगी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित शबनम पत्नी वरिंदर सिंह ने बताया कि 3-4 दिन पहले जब तेज आंधी दौरान भी उनके घर पर आसमानी बिजली गिर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ था, लेकिन आज तो पूरा घर ही जलकर राख हो गया है।
शबनम के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया था। लेकिन fire brigadeकी गाड़ी करीब एक घंटा देरी से पहुंची। इसी कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया। उसने बताया कि 10 लाख के करीब उनका नुकसान हुआ है। मौके पर थाना सूर्य एनक्लेव की police भी पहुंच गई थी।
Next Story