पंजाब

Jalandhar: संदिग्ध अवस्था में मिला रेल ट्रैक पर 2 हिस्सों में कटा शव

Sanjna Verma
2 July 2024 12:28 AM IST
Jalandhar: संदिग्ध अवस्था में मिला रेल ट्रैक पर 2 हिस्सों में कटा शव
x
Jalandharजालंधर: सुरानुस्सी रेलवे स्टेशन के अन्तर्गत पड़ते जनता कालोनी के नजदीक वाले रेलवे ट्रैक पर 2 हिस्सों में कटा शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक की उम्र 40 साल के आसपास लग रही है।GRP द्वारा नए कानून B.N.S.S. (भारतीय न्याय सुरक्षा सहिता) की धारा 195 के तहत कार्रवाई कई गई है।
ए.एस.आई. नरेन्द्रपाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, मृतक ने मैहरू रंग की कमीज, काली पैंट पहनी हुई थी। यह हादसा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मुआयना के बाद से लेकर शव को 72 घंटों के लिए सिविल hospital रखवाया गया है। इस हादसे की सूचना सुबह 8 बजे सुरानुस्सी के स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई, जिसके बाद मौके पर जाकर कार्रवाई की गई।
Next Story