
Jalandhar.जालंधर: फतेहपुर कोठी गांव में शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सिविल अस्पताल माहिलपुर से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता सुखविंदर सिंह निवासी फतेहपुर कोठी ने बताया कि उसका नौ वर्षीय बेटा हरमनप्रीत सिंह खेलने के लिए घर से निकला था, तभी अचानक उसकी टक्कर उसी गांव के रहने वाले सतनाम सिंह से हो गई, जो मोटरसाइकिल पर माहिलपुर से फतेहपुर कोठी गांव आ रहा था।
उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हरमनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतनाम सिंह को गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हरमनप्रीत के पिता ने बताया कि वह गांव लाधेवाल के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। चब्बेवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।





