पंजाब
Jalandhar: लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
Ratna Netam
4 April 2025 5:28 PM IST

x
Jalandhar.जालंधर: पुलिस ने नशा सप्लाई के लिए लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले पदार्थ, नकली व विदेशी पिस्तौल तथा एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। यह जानकारी एसपी मेजर सिंह ने आज पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दी। उनके साथ डीएसपी ग्रामीण नरेंद्र सिंह भी थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत डल्लेवाल मोड़ पर स्कूटर पर सवार सतौर निवासी सादिक मोहम्मद उर्फ अंडा तथा मिलाप नगर निवासी परमवीर सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 56 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे होशियारपुर के शंकर नगर निवासी मुकेश कुमार उर्फ चंदू से नशा खरीदते थे, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपने खर्चे पूरे करने के लिए नशा सप्लाई व सेवन करते हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कांटियां निवासी सरबजीत सिंह उर्फ साबी के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य शाम के समय नकली पिस्तौल व कुल्हाड़ी दिखाकर मजदूरों को डरा धमकाकर लूटते थे। आरोपियों ने लूट की विभिन्न वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी मेजर सिंह ने एक सवाल के जवाब में बताया कि गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने तलवंडी अराईयां निवासी सुनील कुमार, राजिंदर सिंह, बाबा बकाला, बटाला निवासी जयनदीप सिंह को गांव धामिया कलां से गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
TagsJalandharलूटपाट4 सदस्य गिरफ्तारहथियार बरामदrobbery4 members arrestedweapons recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





