पंजाब

हत्या किए गए मज़दूर की पहचान करना हुआ मुश्किल

Admin2
2 July 2023 10:00 PM IST
हत्या किए गए मज़दूर की पहचान करना हुआ मुश्किल
x
थाना सदर के अधीन गांव हरलालपुर गलोबल सिटी के नजदीक झुग्गी में रह रहे प्रवासी मजदूर अजय कुमार उर्फ लंबू (35) का बीते दिन उसके ही साथी विजय कुमार ने मामूली तकरार के बाद नशे की हालत में कत्ल कर दिया था। मृतक के नाम के इलावा उसकी पहचान संबंधी अन्य कोई सुराग हाथ न लगना फिलहाल पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बना हुआ है।
एस.एच.ओ. सदर जगजीत सिंह के नेतृत्व में जारी जांच के तहत मृतक के मां-बाप और घर के पते के बारे में कोई पुख्त जानकारी पुलिस के हाथ न लगने के कारण इस संबंधी अगली कार्रवाई मुश्किल बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उसके वारिसों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों का पता चलते ही पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story