पंजाब

इंटरनेशनल शूटर खुशसीरत ने की खुदकुशी, सिर्फ 17 साल की भारतीय खिलाड़ी ने खुद को मारी गोली

jantaserishta.com
10 Dec 2021 2:55 PM IST
इंटरनेशनल शूटर खुशसीरत ने की खुदकुशी, सिर्फ 17 साल की भारतीय खिलाड़ी ने खुद को मारी गोली
x

DEMO PIC

एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल ना मिलने निराश युवा खिलाड़ी खुशसीरत कौर ने अपनी शूटिंग गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. खुशसीरत ने पिछले साल 11 मेडल जीते थे. लेकिन इस साल वो एक भी मेडल नहीं जीत पाई थी.

फरीदकोट की युवा शूटर खुशसीरत कौर की उम्र करीब 18 साल थी. जानकारी के मुताबिक खुशसीरत कुछ दिन पहले शूटिंग वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी थी. लेकिन वह कोई मेडल हासिल नहीं कर सकी. बीते दिनों पटियाला में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी उसे कोई मेडल हासिल नहीं हुआ. इसी बात से वो मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी.
इसी परेशानी के चलते गुरुवार की देर रात उसने अपनी शूटिंग गन से खुद को गोली मार ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिवार को उसकी मौत की जानकारी सुबह उस वक्त हुई, जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया. कमरे में खुशसीरत की खून से लहूलुहान लाश पड़ी थी. जिसे देखकर घरवालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है.
पड़ोसियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, पिछले राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग के लिए खुशसीरत ने 11 मेडल हासिल किए थे. इसी के बाद उसका चयन शूटिंग वर्ल्ड कप में हुआ था. लेकिन खुशसीरत वहां कोई मेडल हासिल न कर सकी. इसी बात से वह निराश थी. दिल्ली में हुई नेशनल शूटिंग चेम्पियनशिप में भी वह कोई मेडल ना पा सकी. इसके बाद वो घर लौट आई और तभी से निराश और परेशान थी. इन दिनों वो चुप-चुप रहने लगी थी. किसी से बात नहीं करती थी.
थाना प्रमुख हरजिन्दर सिंह ने बताया कि सुबह उनको सूचना मिली थी कि एक लड़की खुशसीरत कौर ने अपने आप को गोली मार ली है. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर लाश को अस्पताल भेजा गया. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story