पंजाब

लुधियाना में गिरफ्तार इन्फ्लूएंसर प्रिंकल को कोर्ट में पड़ा थप्पड़

SHIDDHANT
20 Aug 2025 10:22 PM IST
लुधियाना में गिरफ्तार इन्फ्लूएंसर प्रिंकल को कोर्ट में पड़ा थप्पड़
x

ludhiana लुधियाना: लुधियाना के जाने-माने जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर गुरविंदर सिंह प्रिंकल को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंकल पर 2022 में एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था। इस मामले में गगनप्रीत ने थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने जाँच पूरी कर प्रिंकल को कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट परिसर में जैसे ही प्रिंकल को लाया गया, वहाँ मौजूद एक वकील ने अचानक उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना कोर्ट के दरवाजे पर हुई, जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और बिनाB अनुमतिB केB कोर्टB मेंB घुसेB युवकोंB कोB बाहरB निकाला।

प्रिंकल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह अपने बयानों और गतिविधियों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लगभग नौ महीने पहले, उनकी दुकान पर गैंगस्टर रिषभ बैनीपाल ने फायरिंग की थी, जिसमें प्रिंकल को छह से सात गोलियाँ लगी थीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा, उनका नाम कई बार गैंगस्टर के निशाने पर आने के मामलों में भी सामने आया है। हाल ही में उन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ हत्या की साजिश का मामला भी दर्ज करवाया था। प्रिंकल पहले भाजपा से भी जुड़े रह चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर से प्रिंकल को सुर्खियों में ला दिया है।

Next Story