
x
Jalandhar,जालंधर: स्थानीय ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे 41वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन दो लीग राउंड के मैच खेले गए। पूल बी में पहला मैच भारत पेट्रोलियम, मुंबई और रेल कोच फैक्ट्री, Rail Coach Factory, कपूरथला की टीमों के बीच हुआ। खेल के चौथे मिनट में रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला के अजमेर सिंह ने फील्ड गोल करके टीम का खाता खोला। खेल के 11वें मिनट में भारत पेट्रोलियम, मुंबई के शेर सिंह ने फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। खेल के 33वें मिनट में भारत पेट्रोलियम के विश्वास गरीशा ने फील्ड गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। खेल के 50वें मिनट में रेल कोच फैक्ट्री के अजमेर सिंह ने फील्ड गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
मैच बराबरी पर रहने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। पूल डी में दूसरा मैच आर्मी इलेवन और इंडियन नेवी के बीच खेला गया। खेल के 8वें मिनट में आर्मी के सुमितपाल सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। 23वें और 27वें मिनट में इंडियन नेवी के योगेश सिंह और कप्तान पवन राजभर ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। हाफ टाइम तक इंडियन नेवी 2-1 से आगे चल रही थी। खेल के 36वें मिनट में इंडियन नेवी के अजिंका यादव ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। खेल के चौथे क्वार्टर में 50वें मिनट में इंडियन नेवी के अजिंका यादव ने फिर गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। 53वें मिनट में आर्मी इलेवन के गौरव भक्तानी ने बढ़त को 2-4 कर दिया। 55वें मिनट में आर्मी इलेवन के सिरिल लुगिन ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर 3-4 कर दिया।
Tagsइंडियन नेवी Mumbaiआर्मी इलेवन दिल्ली4-3 से हरायाIndian Navy Mumbaibeat ArmyXI Delhi 4-3जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





