पंजाब
नगर निगम एक्शन मोड में, कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सहित इस होटल के मालिक को जारी हुआ नोटिस
Shantanu Roy
4 Oct 2022 3:58 PM GMT

x
बड़ी खबर
जालंधर। सरकार बदलते ही नगर निगम भी पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। इसी बदलाव का असर जालंधर नगर निगम पर पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार वर्कशाप चौक पास बने होटल रैड पैटल और कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू की इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम एक्शन मोड में है।
निगम ने दोनों इमारतों से संबंधित कागजात दफ्तार में जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किया है। बता दें कि चंडीगढ़ स्थित लोकपाल दफ्तर में यह मामला पहुंच गया है। जिक्रयोग्य है कि आर.टी.आई. एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने ये दोनों शिकायतें की है कि होटल का न तो कोई नक्सा पास हुआ है, न ही सी.एल.यू. और न ही कोई कागजात जमा करवाए गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा कि अगर 3 दिनों में इमारतों से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे तो इन दोनों इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story