पंजाब
व्यवस्था को सा,समक्ष राजनाथ सिंह ने आप सरकार पर साधा निशाना :पंजाब
Rounak Dey
26 Jun 2023 12:35 AM IST

x
पंजाब | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को 'बिना किसी का नाम लिए पंजाब में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि आपातकाल लगाना लोकतंत्र पर सबसे बड़ा ‘‘प्रहार'' था। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के इस आरोप के जवाब में आई कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के तहत लोकतंत्र खतरे में है।
शुक्रवार को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को लेकर सिंह ने कहा, ‘‘बेहतर होता कि वे (विपक्षी दल) 25 जून को एक बैठक करते। तब वे कम से कम आपातकाल की वर्षगांठ तो मना सकते थे।' पटना में विपक्षी दलों की बैठक की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे (विपक्षी दल) साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ निराधार आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सिंह केंद्र में सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान ‘संपर्क से समर्थन' के तहत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
Next Story





