पंजाब

चंडीगढ़ में बीजेपी ने की मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

mukeshwari
29 May 2023 3:31 PM GMT
चंडीगढ़ में बीजेपी ने की मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत
x

चंडीगढ़। भाजपा का मीडिया प्रतिनिधियों से चंडीगढ़ में हुआ संवाद। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश एवं हरियाणा प्रदेश इकाईयों की तरफ से एक संयुक्त कार्यक्रम होटल दी ललित में किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ और हरियाणा के सीनियर मीडिया प्रतिनिधि, शामिल हुए और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। चंद्रशेखर प्रदेश महामंत्री भाजपा चंडीगढ़ व संपर्क से समर्थन अभियान के संयोजक ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज के उस तबके तक पहुंच पाए जिसके लिए यही सोचा जाता है किस सोशल मीडिया पर दिन रात बैठे रहने वाले लोग केवल फैशन फिल्में और अन्य ऐसे विषय जिनसे समाज व देश को कोई ज्यादा लाभ नहीं होता उनके बारे में ही सोचते हैं । परंतु इसी कार्यक्रम में ऐसे सभी सोशल मीडिया पर काम करने वाले प्रभावी लोगों ने भाग लेकर यह साबित किया कि समाज व देश के प्रति वह भी अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। इस कार्यक्रम को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपलब देव, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ चंडीगढ़, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी संबोधित किया। सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा और कहा के मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यों को लेकर जनता के बीच जायेंगे भाजपा कार्यकर्ता।

सभी नेताओं ने पत्रकारों के साथ बैठकर लगभग घंटे भर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ, सुरक्षा और पूरी तरह से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस रहा है। इन नौ सालों में मोदी सरकार के अथक प्रयास और परिश्रम की बदौलत भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story