पंजाब

दिव्यांगों के लिए जरूरी खबर, पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला

Shantanu Roy
13 Sep 2022 1:00 PM GMT
दिव्यांगों के लिए जरूरी खबर, पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयत्नशील है। राज्य सरकार द्वारा अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, मोगा, पठानकोट, होशियारपुर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा और मोहाली जिलों की 193 इमारतों के अलावा चंडीगढ़ शहर में पंजाब सरकार की 9 बिल्डिंगों में दिव्यांगों की पहुंच को आसान बनाने के लिए जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इससे वे बिना किसी परेशानी के सरकारी इमारतों में अपना काम करवा सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्य पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि इन बिल्डिंगों को दिव्यांगों की सुविधाजनक पहुंच के अनुकूल बनाने के लिए लिफ्ट, रैंप, पखाने, रेलिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। इमारतों में सीढ़ियां और रैंप, कौरीडोर, एंट्री गेट, पार्किंग के साथ-साथ अंदरूनी और बाहरी सुविधाएं जैसे साईनेज, अलार्म सिस्टम और दिव्यांगों के लिए विशेष पखाने आदि नई सुविधाएं शामिल की जाएंगी। यह सुविधाएं उनके जीवन के हर क्षेत्र में अपेक्षित भागीदारी को यकीनी बनाएंगी।
Next Story