पंजाब

CTU बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, आज न बनाए कोई प्रोग्राम

Shantanu Roy
8 Oct 2022 2:17 PM GMT
CTU बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, आज न बनाए कोई प्रोग्राम
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सी.टी.यू. की बसों में आज आम लोग सफर नहीं कर सकेंगे। दरअसल सुखना लेक पर एयर शो होने के कारण शनिवार को सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक ट्राईसिटी में सी.टी.यू. बस सेवा बंद कर दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी बसें लोगों को एयरशो तक ले जाने में व्यस्त होंगी। ये बसें सुबह 11 बजे से लोगों को उनके पिकअप प्वाइंट से सुखना लेक तक पहुंचाना शुरू करेंगी। तो यह शहर में सामान्य दिनों की तरह सी.टी.यू. बसें नहीं चलेंगी।
इसके अलावा लंबे रूट के लिए भी सी.टी.यू. की बस सेवाएं भी प्रभावित होंगी। हालांकि आई.एस.बी.टी.-43 से डेराबस्सी के लिए बस सेवा 30 मिनट के अंतराल पर 5 बसों के साथ जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त आई.एस.बी.टी.-17 से खरड़, आई. एस.बी.टी.-43 से आई.टी. पार्क, आई. एस.बी.टी.-43 से पी. जी. आई., आई.एस.बी.टी.-43 से खुड्डा लाहौर और मलोआ से राम दरबार तक कुछ बसों के साथ बस सेवा जारी रहेगी।
एयरशो के लिए 11 जगहों पर बनाए गए हैं पिकअप प्वाइंट
प्रशासन ने एयरशो में जाने के लिए शहर में 11 जगहों पर पिकअप प्वाइंट बनाए हैं। लोगों को किसी भी तरह से उन पिकअप प्वाइंट तक पहुंचना है। इसके बाद लोग सी.टी.यू. की बस में बैठकर सुखना लेक पहुंचेंगे। प्रशासन ने लोगों के बैठने के लिए सुखना लेक को 7 जोन में बांटा है।
Next Story