पंजाब

पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों के लिए अहम खबर

Shantanu Roy
5 Sep 2022 3:14 PM GMT
पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों के लिए अहम खबर
x
बड़ी खबर
लुधियाना। पंजाब के सभी सरकारी मिडल, हाई और सेकंडरी स्कूलों में छटी से 10वीं तक सामाजिक और अंग्रेज़ी विषय से सम्बंधित मेले लगाए जाएंगे। इस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ज़िला शिक्षा अधिकारी (स) जसविंदर कौर ने बताया कि 05 सितंबर से 09 सितंबर तक लुधियाना के 533 सरकारी मिडल, हाई और सेकंडरी स्कूलों के अध्यापकों और बच्चों द्वारा छटी से 10वीं तक अंग्रेज़ी और सामाजिक विज्ञान विषय से सम्बंधित लगाए जाने वाले शैक्षिक मेलों में विभिन्न माडल तैयार कर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन मेलों का प्रबंध और संचालन अध्यापकों द्वारा बहुत बढ़िया तरीके से किया जाएगा और विद्यार्थी इन में उत्सुकता से बड़े स्तर पर भाग लेंगे। इस दौरान ज़िला शिक्षा अधिकारी (स) जसविंदर कौर, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी (स), डाइट पि्ंसीपल, शिक्षा सुधार टीम, डी. एम. और बी. एम. अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान द्वारा इन मेलों को विजट कर अध्यापकों और विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया जाएगा।
Next Story