पंजाब

मोहाली RPG अटैक को लेकर अहम खबर, दो मुख्य आरोपी होंगे आमने-सामने

Shantanu Roy
15 Oct 2022 4:51 PM GMT
मोहाली RPG अटैक को लेकर अहम खबर, दो मुख्य आरोपी होंगे आमने-सामने
x
बड़ी खबर
मोहाली। मोहाली आर.पी.जी. अटैक को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी निशान सिंह को फरीदकोट जेल से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपी चढ़त सिंह और निशान सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि मोहाली में हुए आर.पी.जी. अटैक में निशान सिंह ने ही ग्रेनेड मुहैया करवाए थे। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी से मिलकर किए साझा ऑपरेशन के दौरान मुंबई से आरोपी चढ़त सिंह को गिरफ्तार किया था। चढ़त सिंह मोहाली में हुए आर.पी.जी. हमले का मुख्यारोपी है। इस दौरान कहा जा रहा है कि चढ़त सिंह कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का खासमखास है।
Next Story