
x
बड़ी खबर
लुधियाना। ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में ड्यूटी करने जा रहे पेसको कर्मचारी से सी.आर.पी.एफ. द्वारा तलाशी लेने पर 4 कीपैड मोबाइल व 41 जर्दे की पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई है। ज्ञात रहे कि जेल में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों से पहले भी कई बार तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हो चुकी हैं। आखिर उक्त कर्मचारी किसकी कथित मिलीभगत के चलते इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
Next Story