पंजाब
अवैध हथियारों का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, शिवसेना नेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
25 Aug 2022 3:20 PM GMT

x
बड़ी खबर
पठानकोट। पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने एक देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस सहित 4 लोगों को काबू किया है। फिलहाल पुलिस ने चारों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक शिवसेना नेता भी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो देसी कट्टों का धंधा करते थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ व्यक्ति देसी कट्टे बेचने के लिए आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों को देसी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी मिली है आरोपियों में एक शिवसेना पंजाब के उत्तर भारत चेयरमेन व हिमाचल प्रभारी भी हैं। उन्होंने देसी कट्टा नाजायज तरीके से खरीदा था।इस बारे में जानकारी देते हुए एस.पी. ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी एक कट्टे व चार कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश से असला लाकर पठानकोट के इलावा पंजाब के दूसरे जिलों में भी बेचते थे। मिले सबूतों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story