पंजाब

आई.जी. सुखचैन सिंह गिल का दावा, हेरोइन खेप की रिकवरी बताई बड़ी कामयाबी

Shantanu Roy
29 Aug 2022 1:00 PM GMT
आई.जी. सुखचैन सिंह गिल का दावा, हेरोइन खेप की रिकवरी बताई बड़ी कामयाबी
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। नवांशहर में गत दिवस सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा पकड़ी गई करोड़ों रुपए की हेरोइन को लेकर आई.जी. ने कहा है कि सी.आई.ए. स्टाफ ने 38 किलो हेरोइन की रिकवरी की है, जोकि एक बड़ी कामयाबी है। यह हेरोइन की खेप गुजरात से पंजाब लाई जा रही थी, जिस संबंध में सी.आई.ए. स्टाफ ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। आई.जी. ने कहा कि हेरोइन की तस्करी बलाचौर का गैंगस्टर सोनू खत्री करवा रहा था। उसने अपने दो अन्य साथियों कुलविंदर किंदा व बिट्टू को इसकी जिम्मेदारी दे रखी थी।
पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक कुलविंदर व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में चल रही जांच को लेकर पंजाब पुलिस के आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि दो महीने बीत जाने के बाद अब और एग्रैसिव तरीके से जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने विदेश में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बारे कहा कि पहले तो इस बात का पता लगाया जाएगा कि गोल्डी बराड़ कौन से देश में कहां छिपा बैठा है, जिसके बाद उसे पंजाब लाया जाएगा।
Next Story