पंजाब

IED का मास्टरमाइंड पंजाब में पकड़ाया, डेढ़ किलो RDX जब्त

Shantanu Roy
8 Sep 2022 12:52 PM GMT
IED का मास्टरमाइंड पंजाब में पकड़ाया, डेढ़ किलो RDX जब्त
x
बड़ी खबर
पंजाब। पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर IED प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे डेढ़ किलो RDX और 2 पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि नच्छत्तर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के टेरर मॉड्यूल का हिस्सा था। नच्छत्तर सिंह पाकिस्तान बैठे गैंगस्टर आतंकी हरविंदर रिंदा और कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में था। रिंदा और लंडा इस टेरर मॉड्यूल को हैंडल कर रहे थे। नच्छत्तर सिंह से पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को उनके 25 साथियों के बबारे में पता चला है। जिनकी तलाश में रेड शुरू हो चुकी हैं।
15 अगस्त से पहले धमाका करने को लगाया था विस्फोटक
हरियाणा पुलिस ने 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर विस्फोटक बरामद किया था। जिसमें करीब 1.30 किलो RDX, टाइमर, बैटरी, डेटोनेटर और इनवर्टर लगा था। इसमें 9 घंटे का टाइमर लगा था। इससे साफ था कि आतंकियों की मंशा 15 अगस्त से पहले धमाका करने की थी। विस्फोटक को पेड़ के नीचे छुपाया गया था। पुलिस ने इस केस में शमशेर सिंह शेरा को अरेस्ट किया था। जिसके बाद पता चला कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था।
करनाल में भी 4 आतंकियों से मिल चुका साढ़े 7 किलो विस्फोटक
हरियाणा पुलिस ने मई महीने में बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक इनोवा गाड़ी को पकड़ा। इसकी तलाशी लेने पर पुलिस को साढ़े 7 किलो विस्फोटक (IED), पाकिस्तान मेड पिस्टल, मैगजीन, 31 जिंदा कारतूस, मोबाइल और 1.30 लाख कैश बरामद किया गया था। पुलिस ने कार सवार 4 आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके भाई अमनदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, परमिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर और भूपिंदर सिंह निवासी लुधियाना को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि यह सभी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हुए थे।
Next Story