पंजाब
दूसरी शादी कर घर आए पति को रोकना पड़ा भारी, पहली पत्नी पर चली गोलियां
Shantanu Roy
11 Aug 2022 12:59 PM GMT

x
बड़ी खबर
तरनतारन। पहली पत्नी रहते व्यक्ति दूसरी शादी करके दुल्हन को घर लाने पर जमकर विवाद होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति दूसरी करके दुल्हन को को घर ले आया जिस पर पहली पत्नी ने घर में प्रवेश करने से इंकार कर दिया। इस दौरान हुए विवाद के दौरान जिला परिषद सदस्य मुनीश कुमार मोनू चीमा ने अपनी पहली पत्नी को गोली मार दी। पहली पत्नी विशाली खुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शादी मुनीश कुमार से साल 2001 में हुई थी। 9.8.22 को दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसके घर का गेट खटखटाया गया तो उसने देखा कि उसकी पति और नवनीत कौर जिसके हाथ से लाल चूड़ा पहना हुआ था और 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ खड़े थे।
विशाली ने दूसरी पत्नी के साथ पति को खड़ा देख उसने नवनीत कौर को घर में घुसने से मना किया तो उक्त लोग उसे धक्का देने लगे। इसी दौरान उसके पति मुनीश कुमार ने उसे मारने के इरादे से सीधे रिवॉल्वर से गोली मार दी, जो उसके बाएं पैर की पिंडली में जा लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और जेठ बाहर आ गए। उक्त लोग जब उसे बचाने के लिए आगे आए तो पति ने उन्हें भी मारने की नीयत से सीधे उन पर गोली चला दी, दोनों सौभाग्य से बच गए। गोलियों की आवाज सुनकर और लोगों को इकट्ठा होते देख नवनीत कौर अपने पति और 2 अज्ञात लोगों के साथ एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार हो गई और मौके से फरार हो गई। उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जिस पर पुलिस ने मुनीश कुमार, पुत्री नवनीत कौर पुत्र कुलविंदर सिंह, अर्शदीप कौर पुत्री कुलविंदर सिंह व सुखराज कौर पत्नी कुलविंदर सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Next Story