पंजाब

करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

Admin4
2 March 2023 7:56 AM GMT
करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार
x
लुधियाना। महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि एस.टी.एफ. की टीम ने मोगा के रहने वाले एक दंपत्ति जोड़े को 2 किलो 100 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश और मनीषा के रूप में हुई है। इन दोनों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी मोगा से ही यह नशे का कारोबार चला रहे थे।
डी.एस.पी दविंदर चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दंपत्ति मोगा से वरना कार में हैरोइन की तस्करी करने के लिए लुधियाना आ रहे हैं, जिसके बाद STF की टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को कार में फिरोजपुर रोड़ से काबू किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को शक के आधार पर रोका और जब इनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने फिलहाल उक्त दंपत्ति को काबू कर लिया है तथा उनके अगले नैटवर्क बारे पता लगाया जा रहा है कि वे ये हेरोइन की खेप किसे सप्लाई करने जा रहे थे। पकड़ी गई हैरोइन की इंटरनेशल कीमत लगभग 11 करोड़ बताई जा रही है।
Next Story