
x
बड़ी खबर
मलोट। मलोट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने समय से पहले मृत बच्चे को जन्म दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कबरवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कबरवाला थाने के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बात करते हुए कहा कि एस.सी. समुदाय से संबंधित सीधी-सादी और बहरी विधवा अपनी इकलौती नाबालिग बेटी के साथ रहती थी। कल गांव की महिला सरपंच के पति ने पुलिस को सूचना दी कि नाबालिग लड़की ने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया है।
इस संबंध में महिला सब इंस्पेक्टर पुष्पा रानी ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया और पहले उसे सरकारी अस्पताल आलमवाला और फिर मलोट में भर्ती कराया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे श्री मुक्तसर साहिब सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने मृत बच्चे को पोस्टमॉर्टम के लिए मलोट के सरकारी अस्पताल में रखवाया। इस संबंध में कबरवाला थाने की पुलिस ने हरजिंदर सिंह के खिलाफ 376 आई.पी.सी. और पैक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार हो गया है। सिविल अस्पताल मलोट के एस.एम.ओ. डॉ. सुनील बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बच्चे का डी.एन.ए. पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब भेज दिया गया है।
Next Story