पंजाब

अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट ने की लाखों की ठगी, ऐसे करती थी हेराफेरी

Shantanu Roy
3 Nov 2022 12:19 PM GMT
अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट ने की लाखों की ठगी, ऐसे करती थी हेराफेरी
x
बड़ी खबर
लुधियाना। आत्म नगर इलाके के खरे अस्पताल में रिसेप्शन पर काम करने वाली महिला द्वारा 14 वर्षों में 35 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान अब्दुल्लापुर बस्ती की रहने वाली अनु बाला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में डा. अवतार सिंह खरे ने बताया कि उक्त आरोपी महिला रिसेप्शन पर काम करती थी। उसका काम मरीजों से पैसे लेकर उन्हें रसीद काटकर देना होता था। उन्हें पता चला कि आरोपी महिला मरीज से रसीद के पूरे पैसे ले रही है और रसीद पर 600 रुपए लिखकर देती है लेकिन नीचे कार्बन कापी लगाने की बजाय 300 रुपए लिखकर कापी जमा करवा रही है। उसके द्वारा साल 2008 से लेकर अब तक 35 लाख रुपए की हेराफेरी की गई है।
Next Story