पंजाब
सिकंदर की प्रस्तुति और पक्षियों के दीदार के साथ Hoshiarpur नेचर फेस्ट शुरू
Ratna Netam
23 Feb 2025 5:33 PM IST

x
Jalandhar.जालंधर: पर्यटन विभाग पंजाब व जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय लाजवंती खेल स्टेडियम में आयोजित नेचर फेस्ट शुक्रवार रात को शुरू हो गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फेस्ट का उद्घाटन किया। पहली रात प्रसिद्ध पंजाबी गायक अलाप सिकंदर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने 'मैं निवास मेरा मुर्शिद ऊंचा', 'सज के ना निकलो सोहनियो मौसम खराब है' व अन्य लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इससे पहले सुबह पौंग डैम में विशेष पक्षी दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरणविदों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में लाजवंती स्टेडियम के खिलाड़ी, विद्या मंदिर स्कूल, स्कूल ऑफ एमिनेंस बागपुर व पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला विकास फेलो (डीडीएफ) जोया सिद्दीकी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पौंग डैम आते हैं, जो सर्दियों के मौसम में यहां अपना घर बनाते हैं। इस बार बर्ड वाचिंग के दौरान यूरेशियन कूट और नॉर्दर्न शॉवलर जैसी प्रवासी प्रजातियां विशेष रूप से देखने को मिली। ये पक्षी शिवालिक पर्वतमाला से यहां आते हैं और यहां की जैव विविधता को समृद्ध करते हैं। डीसी ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए कहा कि 25 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्ट में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिले के लोगों से 'होशियारपुर नेचर फेस्ट' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य स्थानों से भी लोग होशियारपुर की खूबसूरती को देख सकेंगे। इसके अलावा मेले में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने कहा कि लोगों के लिए प्रवेश खुला रहेगा और स्टेडियम में विभिन्न वस्तुओं, कलाकृतियों और सामानों की करीब 100 स्टाल लगाई गई हैं
Tagsसिकंदरप्रस्तुतिपक्षियों के दीदारHoshiarpur नेचर फेस्ट शुरूSikandarpresentationbird watchingHoshiarpur NatureFest beginsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





