
x
Hoshiarpur होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (HDCA) की महिला क्रिकेटर सुप्रीत कौर का कनाडा में अल्बर्टा स्टेट अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए सिलेक्शन हुआ है। वह 1 सितंबर से टोरंटो में होने वाली कनाडा अंडर-19 चैंपियनशिप में अल्बर्टा को रिप्रेजेंट करेंगी।
HDCA सेक्रेटरी डॉ. रमन घई ने कहा कि सुप्रीत ने कोच दविंदर कौर कल्याण के गाइडेंस में HDCA सेंटर में लगभग तीन साल तक ट्रेनिंग की है। वह पिछले दो साल से कनाडा के कैलगरी में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अल्बर्टा अंडर-19 टीम के लिए उनका सिलेक्शन होशियारपुर के लिए गर्व की बात है।
HDCA प्रेसिडेंट डॉ. दलजीत खेलन ने सुप्रीत को बधाई दी और कहा कि यह जिले के लिए गर्व का पल है, क्योंकि होशियारपुर की महिला क्रिकेटर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना रही हैं। सुप्रीत की कोच दविंदर कौर, डिस्ट्रिक्ट कोच दलजीत सिंह और डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर कुलदीप धामी ने भी उन्हें बधाई दी और चैंपियनशिप में उनकी सफलता की कामना की।
Next Story





