पंजाब

भीषण सड़क हादसा, 2 टुकड़ों में बंटा कंटेनरों से लदा कैंटर

Admin4
13 Sep 2023 2:16 PM GMT
भीषण सड़क हादसा, 2 टुकड़ों में बंटा कंटेनरों से लदा कैंटर
x
फतेहगढ़ साहिब। नेशनल हाईवे पर सरहिंद फ्लोटिंग के पास हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर दो हिस्सों में टूट गया था। गनीमत रही कि कई लोगों की जान बाल बाल बची। ड्राइवर बेअंत सिंह ने बताया कि वह लुधियाना की तरफ से राजपुरा की ओर जा रहा था। सरहिंद फ्लोटिंग के पास उसके आगे जा रहे कैंटर के ड्राइवर ने एकदम ब्रेक लगा दी। तभी उसने भी ब्रेक लगाकर ट्राला रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्राले पर कंटेनर लदे होने कारण ट्राला नहीं रुका और बेकाबू होकर नाले के ऊपर से निकल सर्विस लेन पर पहुंच गया।
नाले से टकराने के चलते ट्राला और ड्राइवर कैबिन अलग हो गए। बेअंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे का समय था। नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा था। कैंटर के पीछे कई गाड़ियां आ रही थीं। अगर वे ब्रेक न लगाता तो ट्राले की टक्कर कैंटर से होनी थी। ट्राले के पीछे कई गाड़ियां टकरा जानी थी। बड़ा हादसा होना था।
Next Story