
x
Ferozepur फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना फिरोजपुर के गांव हराज की है। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक के चलते उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान रमनदीप कौर के तौर पर हुई है। वहीं उसका पति जगसीर सिंह है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की बहन मनदीप कौर ने बताया कि उसकी बहन परमजीत कौर की शादी 20 साल पहले जगसीर सिंह के साथ हुई थी। जगसीर रमनदीप कौर के चरित्र पर शक करता था कि उसके किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी होता था। कई बार दोनों को समझाया भी था। लेकिन जगसीर ने परमजीत का गला घोंटकर हत्या कर दी।
मृतक परमजीत कौर की मां भजन कौर निवासी गांव मेनेके ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 18 साल पहले जगसीर सिंहके साथ शादी हुई थी। इनके दो बेटे हैं। भजन ने बताया कि शादी के बाद जगसीर सिंह उनकी बेटी से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करता था। दोनों को कई बार समझाया भी गया। बीते एक साल से जगसीर अपनी पत्नी पर शक करता था कि इसके किसी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात पर ये दोनों आपस में बहुत लड़ाई होने लगी थी।
कई बार इन दोनों का पंचायत ने समझौता भी करवाया था। लगभग छह दिन पहले दोनों को समझा कर आई थी। मंगलवार रात उसके नाती का फोन आया कि पापा ने मम्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी है और खुद घर से कहीं भाग गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जगसीर को काबू कर लिया है। जगसीर ने शक के चलते अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsपति-पत्नीझगड़ेखौफनाकअंतरिश्ताकत्लHusband-wifefightshorrificendrelationshipmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





