पंजाब
दुष्कर्म के मामले से परेशान व्यक्ति का खौफनाक कदम, दिया इस घटना को अंजाम
Shantanu Roy
6 Sep 2022 2:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
मुक्तसर साहिब। दुष्कर्म के मामले से परेशान एक 69 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी लक्खेवाली के निवासी सुबेग सिंह पुत्र गुरपाल सिंह के खिलाफ गत दिवस थाना लक्खेवाली की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, जिससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थाना लक्खेवाली पुलिस ने मृतक सुबेग सिंह की बेटी के बयानों पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उनकी गिरफ्तारी बाकी है।
Next Story