पंजाब

अवैध संबंधों के चलते पति का खौफनाक कारनामा, पत्नी को दी दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
27 Aug 2022 3:44 PM GMT
अवैध संबंधों के चलते पति का खौफनाक कारनामा, पत्नी को दी दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
श्री मुक्तसर साहिब। नई दाना मंडी के पास रंगबुला कंडा झुग्गियों में रहने वाली महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला के बेटे, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के मुताबिक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान पूनम देवी (35) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद मृतक महिला के परिजन दयानंद बिंद और बच्चे ने बताया कि आज जब बच्चा बाथरूम जाने के लिए जल्दी उठा तो देखा कि उसकी मां को फांसी पर लटका देखा और वह मर चुकी थी। उसका पिता पैसे और अन्य सामान लेकर फरार है।
मृतक के परिजन ने बताया कि मृतका के पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर उसका पत्नी से हमेशा झगड़ा होता रहता था। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मौजूद जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जगसीर सिंह, थाना नगर प्रमुख मलकीत सिंह समेत टीम भी पहुंची थी जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story