पंजाब

बिना लाइसेंस पिला रहे थे नाबालिग को हुक्का और दारू

Admin4
13 Feb 2023 8:50 AM GMT
बिना लाइसेंस पिला रहे थे नाबालिग को हुक्का और दारू
x
अमृतसर। कांग्रेस सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार के इरिश बीच रेस्टरेंट पर पुलिस ने शनिवार की रात बारह बजे छापामारी की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट का मालिक नाबालिग को शराब व हुक्का पिला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का बार के मालिक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक प्रिंस मल्होत्रा, जतिंदर वर्मा, मैनेजर गिरीश अरोड़ा और बाउंसर सरबजीत सिंह को नामजद कर लिया है। एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई एक्साइज विभाग व पुलिस द्वारा मिल कर गई। एक्साइज विभाग के राजीव कुमार ने जानकारी दी कि आयरिश बीच पब में बच्चों को हुक्का परोसा जा रहा था। जिसके बाद टीम आयरिश बीच पहुंच गई। बेसमेंट में लोगों को हुक्का और सिगरेट पिलाई जा रही थी। इस दौरान दो नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाया जा रहा था, जिनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहां लगी अलग-अलग टेबल से आठ बोतल अंग्रेजी शराब, बीस बोतल बीयर, 17 हुक्के और उनके फ्लेवर बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट मालिक के पास शराब पिलाने का लाइसेंस तक नहीं था। छापेमारी में टेबलों पर आठ बोतल अंग्रेजी शराब, बीस बोटल बीयर, 17 हुक्के और फ्लेवर बरामद हुए।
Next Story