पंजाब

हिंदू संगठनों ने घेरा नगर निगम आफिस, विरोध में बजाए ढोल

Shantanu Roy
16 Jan 2023 6:56 PM GMT
हिंदू संगठनों ने घेरा नगर निगम आफिस, विरोध में बजाए ढोल
x
बड़ी खबर
जालंधर। जालंधर में हिंदू सगंठन ने रूके हुए काम के विरोध में अलग अंदाज में नगर निगम में प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। हिंदू संगठन ने पिछले लंबे समय से रूके काम के विरोध में निगम दफ्तर में ढोल बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय शिवसेना के राष्ट्रीय प्रधान विनय कपूर ने बताया कि वह पिछले लंबे समय निगम दफ्तर में रूके हुए काम के विरोध में रोष-प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा सरकारी दफ्तर में कर्मचारी कुंभकरण की नींद में सोए हुए है। उनको जगाने के लिए आज ढोल बजाकर जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत आज निगम में सभी दफ्तरों में ढोल बजाकर अधिकारियों को जगाया जा रहा है। 6 महीने से शहर में से वह अवैध बिल्डिंगों को लेकर निगम अधिकारियों को कंप्लेट दे चुके है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक उन मामलो को लेकर कार्रवाई नहीं की गई।
विनय कपूर ने एक निगम अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जुआखाना मार्किट में एक बिल्डिंग तैयार हो रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने तब की थी, जब उसकी बेसमैंट तैयार हो रही थी। विनय कपूर का कहना है कि उसकी अब तीन मंजिले बन चुकी है। उनका आरोप है कि इसके लिए 2 लाख रुपए लिया जा चुका है। अब उक्त अधिकारी की बदली हो गई है जिसके बाद वह शिकायत एटीपी नीरज भट्टी के पास आ गई। जिसके बाद पॉलिटिक्ल लीडरों से मुझे थ्रेट करने की कोशिश भी की जिसके बाद हमने हाईकोर्ट का सहारा लिया लेकिन इन शिकायतों को लेकर पीछे नहीं हटे।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta