पंजाब

पटियाला में ‘हिंद दी चादर’ लाइट एंड साउंड शो, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को श्रद्धांजलि

SHIDDHANT
4 Nov 2025 9:46 PM IST
पटियाला में ‘हिंद दी चादर’ लाइट एंड साउंड शो, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को श्रद्धांजलि
x
Patiala पटियाला (पंजाब)। सिख इतिहास और मानवता के प्रतीक गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर पंजाब सरकार की ओर से पटियाला के पोलो ग्राउंड में भव्य “हिंद दी चादर” लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने गुरु साहिब के बलिदान और उनके मानवता, धर्म और स्वतंत्रता के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मना रही है। उन्होंने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी ने न सिर्फ सिख धर्म बल्कि पूरी मानवता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें निडरता, सत्य और समानता का मार्ग दिखाती हैं।”
इस मौके पर प्रदर्शित ‘हिंद दी चादर’ लाइट एंड साउंड शो ने दर्शकों को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और शहादत की ऐतिहासिक घटनाओं से रूबरू कराया। अत्याधुनिक तकनीक से तैयार यह शो पंजाब की सांस्कृतिक विरासत और सिख इतिहास की गौरवगाथा को मंच पर जीवंत करने में सफल रहा। हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर एकत्र हुए और शो के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को याद किया। दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और त्याग की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचे। इसके लिए पूरे राज्य में इस वर्ष कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “गुरु जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चे धर्म की रक्षा के लिए कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
Next Story