
x
Chandigarh चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साउथ कैंपस (UIET) में शुक्रवार रात एक म्यूजिकल नाइट के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान हुई इस झड़प में हिमाचल प्रदेश के छात्र आदित्य ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना उस समय हुई जब हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का शो चल रहा था। तेज आवाज के कारण झगड़े की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। झगड़े के दौरान आदित्य ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को PGI हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित यूआईईटी में शुक्रवार रात को एबीवीपी द्वारा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इसी दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान दो-तीन युवकों ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल छात्र को पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की झगड़ा करने वाले आउटसाइडर थे। वारदात उस वक्त हुई जब मासूम शर्मा स्टेज पर शो कर रहे थे। इस दौरान लाउडस्पीकर की आवाज काफी तेज थी, जिस कारण झगड़े की आवाज सुनाई नहीं दी।
झगड़े के दौरान जब जख्मी छात्र आदित्य ठाकुर जमीन पर गिरा, तो वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स चिल्लाने लगे और पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के अध्यक्ष परविंदर नेगी ने कहा है कि वह मामले को लेकर धरना देंगे। उन्होंने आरोप लगाया की विश्वविद्यालय में पुलिस और यूनिवर्सिटी की भी सिक्योरिटी होती है। शो के दौरान भी यूनिवर्सिटी के सभी गेट पर और अंदर पुलिस फोर्स तैनात थी, तो बाहरी लोग कैसे अंदर आ गए। उधर, मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और झगड़े की बाद फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
Tagsचंडीगढ़ यूनिवर्सिटीहिमाचलछात्र की चाकू मारकर हत्याChandigarh UniversityHimachalstudent stabbed to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





