पंजाब

श्मशान घाट में हेरोइन का अड्डा, पुलिस ने 350 ग्राम के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार

SHIDDHANT
18 Sept 2025 11:49 PM IST
श्मशान घाट में हेरोइन का अड्डा, पुलिस ने 350 ग्राम के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार
x
मोगा, पंजाब। मोगा जिले की सिटी साउथ थाना पुलिस ने बस्ती साधां वाली के श्मशान घाट से हेरोइन का कारोबार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी राजू के कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई। जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजू नूरपुर हकीमां गांव का रहने वाला है और श्मशान घाट में अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। तुरंत पुलिस टीम ने श्मशान घाट में रेड कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी ने बताया कि अब पुलिस यह पता लगा रही है कि राजू हेरोइन कहां से लाता था और इसके ग्राहक कौन-कौन हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोगा जिले में नशे के खिलाफ सख्ती और निगरानी बढ़ाने का संदेश गया है।
Next Story