पंजाब

ससुराल वालों ने इतना परेशान किया कि उसने मौत को ही गले लगा लिया

Dolly
24 Jun 2025 8:44 PM IST
ससुराल वालों ने इतना परेशान किया कि उसने मौत को ही गले लगा लिया
x

Ludhiana लुधियाना : लुधियाना में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने इतना परेशान किया कि उसने मौत को ही गले लगा लिया। पति और ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने फंदा लगा अपनी जान दे दी।

घटना का पता चलने के बाद मृतका दिव्या कुमारी के मायके वाले पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना लुधियाना के गांव गांव आलमगीर की है। थाना डेहलों पुलिस ने इस मामले में मृतका दिव्या के भाई न्यू सुभाष नगर की कर्मसर कॉलोनी निवासी पंकज की शिकायत पर गांव आलमगीर के रहने वाले दिव्या कुमारी के पति जसकरण सिंह, उसकी मां हरजिंदर कौर और दिव्या के देवर मन्ने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जसकरण को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतका की सास और देवर दोनों फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मृतका के भाई पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन दिव्या की शादी आरोपी जसकरण के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद अक्सर दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। आरोपी जसकरण अपनी मां और भाई के साथ मिलकर दिव्या को परेशान करता था। पूरा परिवार दिव्या को टॉर्चर करता था। कई बार उन्हें समझाया गया, हर बार आगे से ऐसा न करने की बात कह आरोपी मामले को खत्म कर देते थे।

कुछ दिन बीतने के बाद फिर से दिव्या को परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। पूरा परिवार बहन को आतनाएं देता था, जिससे वह दुखी हो चुकी थी। दो दिन पहले दिव्या ने पति, सास और देवर से परेशान होकर अपने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। जब आरोपियों को पता चला तो उन्होंने बहाना बनाया और बाद में दिव्या की मौत के बारे में मायके वालों को बताया। इसके बाद मायका परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

Next Story