
x
लुधियाना। लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फटने के कारण जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की छत तक उड़ गई। इसके अलावा एक दीवार भी ढह गई।
धमाके के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं इस हादसे में परिवार की 2 लड़कियों के घायल होने की खबर है। घर के सदस्यों के मुताबिक गत रात जब वे खाना खा रहे थे तभी अचानक गैस लीक कर गई, जिस दौरान यह हादसा हुआ।
Next Story





