पंजाब
दिल दहला देने वाली घटना! बेवफा पत्नी ने आशिक से मिलकर पति को दी खौफनाक मौत
Shantanu Roy
17 Oct 2022 4:06 PM GMT

x
बड़ी खबर
लुधियाना। यहां के सदर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने महिला गुड़िया और उसके आशिक़ शैलेन्द्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महिला के काफी समय से शेलेन्द्र के साथ अवैध संबंध थे। कुछ दिनों पहले मृतक सुरिंदर गुप्ता को इस बात का पता चल गया, जिसके बाद महिला और आशिक़ ने मिलकर सुरिंदर की सब्बल से मारपीट की, जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story