पंजाब

धड़ से ही अलग कर दिया सिर, प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत

Admin4
25 Sep 2022 9:59 AM GMT
धड़ से ही अलग कर दिया सिर, प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत
x
आज सुबह मलोट में रेलवे कॉलोनी के पास डिग्गी में एक व्यक्ति का सिर कटा शरीर मिला, थोड़ी ही पास झाड़ियों का पास एक बोरे में उसका सिर मिला। जानकारी मिली है कि मृतक वैलडिंग की दुकान पर काम करता था और रेलवे कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। शव मिलने के बाद जांच मे जब मृतक की पत्नी अपने दोस्त के साथ गायब पाई तो समझा जा रहा है कि यह हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। जानकारी के अनुसार आज सुबह अलग-अलग धड़ और सिर मिलने वाले शख्स की शिनाख्त अमरनाथ (40) पुत्र उम्मेद कुमार वासी श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। अमरनाथ अपनी पत्नी नीलम रानी और तीन बच्चों के साथ रेलवे कर्मचारी ज्ञान चंद पुत्र चंदडु राम के रेलवे कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहता था। इनमें से एक बड़ी लड़की अपने ननिहाल में रहती है। कवार्टर के मालिक ज्ञान चंद ने कहा कि अमरनाथ पहले स्पैशल मौके रेल के डिब्बों को सील करता था और आजकल वेल्डिंग का काम कर रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
वहीं मृतक की पत्नी नीलम रानी (38) के दिनेश कुमार उर्फ विनेश कुमार (23) पुत्र राम किशोर निवासी एकता नगर के साथ नजदीकी सबंध थे। शव मिलने के बाद पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि नीलम और विनेश दोनों लापता हैं। नीलम एक छोटी बच्ची को अपने साथ ले गई है जबकि दूसरी को नींद की गोलियां देकर सुला दिया। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के लापता होने के बाद समझा जा रहा है कि दोनों ने मिलकर कत्ल की इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस अबोहर के एस.एच.ओ. कस्तूर लाल मौके पर पहुंचे। घटना वकुआं सिटी मलोट पुलिस थाने की होने के कारण डी.एस.पी. भूपिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर, एस.एस.पी. कार्यालय ने मृतक की पत्नी और उसके साथी की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर संदेश दिया है कि किसी व्यक्ति को इन दोनों का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी जाए। उधर, मृतक के वारिसों के बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story