हरभजन सिंह ने पेंशनरों की माँगों पर विचार करने की कही बात

चंडीगढ़। पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनरों की जायज़ माँगों पर हमदर्दी से विचार करेंगे और जल्द ही अलग-अलग मसलों का हल तलाशा जाएगा।
मंगलवार को यहाँ पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक करने बाद ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहाकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों की शिकायतों, मसलों और जायज़ माँगों का नियमों के अनुसार हल करने के लिए वचनबद्ध है।
ऊर्जा मंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पेंशनरों के जायज़ मसले हल किए जाएंगे। इस बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, डायरेक्टर प्रबंध पी.एस.पी.सी.एल रविन्दर सिंह सैनी, मैनेजर आई.आर. रणबीर सिंह के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान अविनाश चंद्र शर्मा, जनरल सचिव धनवंत सिंह भ_ल, वरिष्ठ उप प्रधान शविन्दरपाल सिंह मोलेवाली के अलावा स्टेट कमेटी के मैंबर उपस्थित थे।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।