पंजाब

ज्ञानचंद गुप्ता ने नए संसद भवन उद्घाटन समारोह के कांग्रेस के द्वारा बहिष्कार को लेकर कही ये बात

mukeshwari
25 May 2023 10:13 AM GMT
ज्ञानचंद गुप्ता ने नए संसद भवन उद्घाटन समारोह के कांग्रेस के द्वारा बहिष्कार को लेकर कही ये बात
x

चंडीगढ़। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने के ऐलान पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके कांग्रेस ने अपनी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह वक्त आपस में बंटने का नहीं बल्कि एकता और देश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दिखाने का अवसर है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर है। इसके उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करना लोकतंत्र का अपमान है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतंत्र की हत्या की है। कभी देश में इमरजेंसी लगाकर तो कभी चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करके। इस पार्टी की कभी लोकतंत्र में आस्था नहीं रही।

विस अध्यक्ष ने कहा कि भारत का पुराना संसद भवन गुलामी के वक्त बना था। उसका उद्घाटन भी विदेशी शासकों ने किया था। आजादी के 75 वर्ष बाद बने नए भवन का उद्घाटन भारत की जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा। यह पार्टी अपनी भारत और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का त्याग नहीं कर पा रही। उन्होंने कहाकि संसदीय लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस के इस प्रकार के तिरस्कार की जड़ें गहरी हैं। आजादी से लेकर अब तक पूरा इतिहास गवाह है कि कांग्रेस की कभी भी लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था नहीं रही।

उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में भी झांकना चाहिए। 24 अक्टूबर 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नईदिल्ली में संसद की एनेक्सी यानी उपभवन का उद्घाटन किया था। देश में उस समय आपातकाल चल रहा था और राष्ट्रपति इस समारोह में आमंत्रित नहीं थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story