पंजाब

Gurugram News: हाईवे पर आग का गोला बनी कार

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 10:27 AM IST
Gurugram News: हाईवे पर आग का गोला बनी कार
x
Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेस-वे जाते समय दौलताबाद फ्लाइओवर पर मंगलवार शाम पांच बजे एक कार में आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख कार चालक तुरंत बाहर आ गया। इसके बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी।
वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कार रेनॉल्ट कंपनी की ट्राइबर बताई जा रही है। इस दौरान जलती कार को देखकर लोग सहम गए जानकारी के अनुसार, आग की घटना से दौलताबाद फ्लाइओवर पर दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। घंटों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Next Story