पंजाब

Gurpreet Gogi: विधायक ने गलती से खुद को मारी गोली, जिनकी वजह से चली गई जान

shid
11 Jan 2025 10:15 AM IST
Gurpreet Gogi: विधायक ने गलती से खुद को मारी गोली, जिनकी वजह से चली गई जान
x

Punjab पंजाब:के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक थे। पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात (रात 11.30 बजे) की है। जानकारी के मुताबिक गोली गोगी के सिर में लगी है। फायर की आवाज सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। लुधियाना के डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया, परिवार और घर में मौजूद लोगों के मुताबिक गुरप्रीत गोगी की मौत खुद के ही गलती से चले फायर से सिर में गोली लगने से हुई है। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को डीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Next Story