पंजाब
Gurdaspur: भारत-पाक बॉर्डर पर ASI और जवान के शव मिलने से सनसनी
Admindelhi1
22 Feb 2026 6:34 PM IST

x
गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के दो जवानों की मौत हुई है। इनमें अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर और एक होम गार्ड जवान शामिल है। गुरदासपुर के दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत बॉर्डर से सटी आदियां चेक पोस्ट के अंदर दोनों जवानों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हुए इस हादसे की जांच चल रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उच्च अधिकारी मौके पहुंचे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होम गार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस की पहली चेक पोस्ट पर ऐसा हादसा कैसे हो गया। जिसके लिए अधिकारियों के बयानों का इंतजार है।
Tagsगुरदासपुरभारत-पाक बॉर्डरASIजवानशवसनसनीGurdaspurIndia-Pakistan bordersoldierdead bodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





