पंजाब

जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी, इस जगह पर बनेगा रेलवे अंडर ब्रिज

Shantanu Roy
8 Sep 2022 1:19 PM GMT
जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी, इस जगह पर बनेगा रेलवे अंडर ब्रिज
x
बड़ी खबर
जालंधर। यहां के रामनगर इलाका निवासियों को काफी लंबे समय से ट्रैफिक को लेकर परेशानी आ रही थी। इसी के चलते आज मेंबर पार्लियामेंट संतोख सिंह चौधरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। इलाका निवासियों का कहना है कि रामनगर रेलवे फाटक दिन में लगभग 20 घंटे बंद रहता है। इसी वजह से उन्हें कहीं भी आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं तो यही टेंशन रहती है कि कहीं फाटक बंद ना हो।
इसी मुद्दे को लेकर सांसद संतोख सिंह चौधरी, मेयर जगदीश राजा, कांग्रेस जिला प्रधान बलराज ठाकुर रेलवे के इंजीनियरों सहित मौके पर पहुंचे। संतोष सिंह चौधरी ने वहां पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उन्होंने इंजीनियरों को इसका एक डिजाइन बनवा कर दिखाने के लिए कहा है। डिजायन तैयार होने के बाद उसे रेलवे और पंजाब सरकार से मंजूरी दिलवा कर काम शुरू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के बनने से लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।
Next Story