पंजाब

इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिल रही बढ़िया सुविधाएं

Shantanu Roy
26 Oct 2022 2:18 PM GMT
इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिल रही बढ़िया सुविधाएं
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से चाहे 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ही चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों की संख्या में 2021 की तुलना में इस साल दो गुना वृद्धि हुई है। इसलिए आने वाले महीने में यात्रियों की गिनती हर महीने 3 लाख को पार कर जाएगी। इस संबंधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. राकेश आर सहाय का कहना है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके साथ ही घरेलू उड़ानों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने अनुमान लगाया कि आने वाले महीने में यात्रियों की संख्या हर महीने बढ़कर 4 लाख से ज्यादा हो जाएगी।
2022-23 में यात्रियों की संख्या 3 लाख 17 हजार
आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021-22 में इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या करीब 1 लाख 55 हजार के करीब थी लेकिन अप्रैल 2022-23 में यात्रियों के आने-जाने की संख्या करीब 3 लाख 17 हजार के करीब पहुंच गई। ऐसे में 2022-23 में ज्यादा लोगों ने फ्लाइट से सफर किया है।
Next Story